IGI एयरपोर्ट पर ख़तम हुआ इंतजार ! मलेशिया से डिपोर्ट हुए बंबीहा गैग के तीन मोस्ट वांटेड गैंग्स्टर
भारत की सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बंबीहा गैंग के 3 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को मलेशिया से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया और सीधे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे IGI पर गिरफ्तार कर लिया गया।
इंतजार खत्म हुआ। कई महीने से इन तीनों की तलाश चल रही थी। ये मलेशिया में फर्जी पासपोर्ट और नाम बदलकर छिपे हुए थे। इनके खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और नशे की तस्करी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक तीनों से पूछताछ में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चल रहे गैंगवार और फिरौती के रैकेट का बड़ा खुलासा हो सकता है।
कोन है गिरफ्तार गैंगस्टर ?
पकडे गये तीनो आरोपियों के नाम है :
- जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस बेहेबल – निवासी फरीदकोट , पंजाब
- अजय सिंह – निवासी श्री गंगानगर , राजस्थान
- पवनदीप सिंह – निवासी श्री गंगानगर , राजस्थान
ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक ये तीनो पिछले काफी समय से मलेशियो में छिपकर बेठे थे और वही से भारत में अपने गैंग का कम चला रहे थे |
कैसे हुई गिरफ़्तारी ?
भारतीय एंजेंसियो के काफी समय से इनकी लोकेशन ट्रेस क्र राखी थी | मलेशिया सरकार के साथ बातचीत के बाद इन तीनो को डिपोर्ट किया गया जैसे ही इनकी फ्लाईट बुधवार को IGI एयरपोर्ट दिल्ली लैंड हुई वहा पहले से मोजूद पंजाब पुलिस कि टीम ने इन्हे हिरासत में ले लिया | पुलिसे अधिकारियो ने बताया है कि एयरपोर्ट पर ही इनके खिलाफ अरेस्ट वारंट दिखाकर गिरफ्तार किया गया अब उन्हें आगे कि पूछताछ के लिए पंजाब ले जाया जायगा |
इन पर लगे है ये संगीन आरोप
. हत्या और हत्या कि साजिश
. सीमा पार से हथियारों कि तस्करी
. नशीले पदार्थो कि तस्करी
. लुधियाना में हैंड ग्रेनेड से हमले कि नाकाम साजिश
बंबीहा गैंग पंजाब का एक कुख्यात आपराधिक गिरोह है जो पिछले कई सालो से हत्या और फिरोती कि मामलो में शामिल रहा है ये गैंग अक्सर सोशल मिडिया पर भी धमकियां देता रहता है अमित शाह कि जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस गिरफ़्तारी कि जानकारी सोशल मिडिया पर साझा कि उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार कि जीरो टॉलरेस कि निति कि तहत अपराधीयो को दुनिया के किसी भी कोने से पकडकर लाया जायगा उन्होंने ये भी बताया कि साल 2026 में अब तक भारतीय एजेंसिया कुल 51 बड़े अपराधियों को विदेशो से भारत वापस लेन में सफल रही है ये संख्या बताती है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कितनी सख्ती से काम कर रही है |
विदेशो में बैठकर चलाते थे गैंग जाँच में पता चला है कि मलेशिया में बैठकर ये तीनो भारत में अपने गुंगो को हथियार सप्लाई करने , रंगदारी मांगने और टारगेट किलिंग कि प्लानिंग करने में निर्देश देते थे एन्जेंशियो का कहना है कि विदेश में बेठ गैंगस्टर अब भारत के लिए सबसे बड़ी चुनोंती बन गये है वो सोशल मीडिया के जरिये यहाँ के युवाओ को भी बरगला रहे है
फ़िलहाल तीनो को रिमांड पर लेकर पंजाब पुलिस गहन पूछताछ करेगी पुलिस ये पता लगाने कि कोशिश करेगी कि इनके मलेशिया के और कोन – कोन से संपर्क में थे , भारत में कोन इनके मदद कर रहे थे और तो और हथियार और नशे कि तस्करी का पूरा नेटवर्क केसा होता है सुरक्षा एजेंसिया अब बंबीहा गैंग के बाकि सदस्यों पर भी नजर रख रही है जो अभी विदेशो में छुपे हुए है |
पंजाब में गैंगवार और सरकार की मुहिम
पंजाब में 2022 से गैंगस्टर कल्चर बहुत बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर रील बनाकर धमकी देना, गाने गाकर गैंग प्रमोट करना आम हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने “Operation Eagle” शुरू किया है। इसके तहत अब तक 800 से ज्यादा गैंगस्टर गिरफ्तार हुए हैं। 200 से ज्यादा अवैध हथियार पकड़े गए हैं। DGP पंजाब गौरव यादव ने कहा “ये गिरफ्तारी बड़ी जीत है। अब बंबीहा गैंग के बचे हुए मेंबर भी जल्द पकड़े जाएंगे। हम जेल से चल रहे गैंग को पूरी तरह खत्म करेंगे।”
बड़ी कामयाबी क्यों मानी जा रही है ?
इस गिरफ़्तारी को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योकि पहली बार एक साथ गैंग के 3 बड़े नामों को विदेश से लाया गया | अंतरार्ष्टीय सहयोग से ये संभव हो पाया है | इससे पंजाब में गैंगवार और टारगेट किलिंग पर लगाम लगाने कि उमीद है पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से राज्य में उपराध कि कई कडियां जुड़ेंगी मलेशिया से डिपोर्ट होकर आए यह तीन गैंगस्टर अब सलाखों के पीछे है सरकार का साफ संदेश है कि चाहे अपराधी देश से बहार भाग जाये मगर कानून के हाथ उन तक जरुर पहुच जायंगे | गृह मंत्री का 51 अपराधी वापस लाये गये वाला आंकड़ा ये दिखाता है कि भारत अब अपराधियों को विदेश में पनाह नही लेने देगा | पंजाब पुलिस कि इस कार्यवाई के बाद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लोगो में भरोसा और बड़ा है |
परिवार और इलाके में क्या माहौल है
तीनों के घर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। तरनतारन और अमृतसर में लोगों ने राहत की सांस ली है। एक कारोबारी ने कहा “पिछले 2 साल से धमकी वाले कॉल आ रहे थे। अब चैन की नींद आएगी।” लेकिन पुलिस अलर्ट है। आशंका है कि गैंग बदले के लिए जेल में बंद अपने साथियों को भड़का सकता है।IGI एयरपोर्ट पर हुई ये गिरफ्तारी सिर्फ 3 अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं है। ये भारत की एजेंसियों की उस क्षमता का सबूत है कि अपराधी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, कानून के हाथ लंबे हैं।मलेशिया सरकार का सहयोग भी अहम रहा। भारत और मलेशिया के बीच 2023 में हुआ एक्स्ट्राडिशन ट्रीटी इसी काम आया।
अब देखना होगा कि रिमांड में तीनों क्या उगलते हैं। अगर पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलरों के नाम सामने आए तो ये केस और बड़ा हो जाएगा। पंजाब पुलिस का संकल्प साफ है। “या तो सरेंडर करो, या फिर सलाखों के पीछे जाओ।” बंबीहा गैंग के लिए अब भागने की जगह कम हो गई है।